CBSE 10th Science Sample Paper 2021: यहां देखें सीबीएसई 10वीं क्लास के साइंस का सैंपल पेपर और करें प्रैक्टिस
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
CBSE ने 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान बनाने के लिए बोर्ड ने आधिकारिक
वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से छात्र अपनी तैयारी मजबूत कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं क्लास के साइंस का पेपर 15 मई को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 07 जून तक चलेंगी। 10वीं क्लास के छात्रों के लिए हम सीबीएसई की ओर से जारी किया गया सैंपल पेपर उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही तैयारी के लिए एक्सपर्ट टिप्स भी जानिए-
CBSE Class 10 Science Sample Paper 2021-
1. सीबीएसई 10वीं क्लास के साइंस पेपर को कुल चार सेक्शन A,B,C और D में बांटा जाएगा। सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य होगा। चार सेक्शन को मिलाकर कुल 36 प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. सेक्शन ए में कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी प्रश्न कुल 1 अंक के होंगे। छात्रों को इन सभी प्रश्नों में च्वॉइस दी जाएगी। छात्रों को इन प्रश्नों का उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में देना होगा।
3. सेक्शन बी में 21-26 नंबर तक प्रश्न शामिल होंगे। यह सभी प्रश्न 2 अंक के होंगे। इन प्रश्नों का जवाब छात्रों को कुल 30-50 शब्दों के बीच देना होगा।
4. सेक्शन सी में 27-33 नंबर तक के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 3 अंक के होंगे। प्रश्नों का जवाब छात्रों को कुल 50-80 शब्दों के बीच देना होगा।
5. सेक्शन डी में 34-36 नंबर तक के लॉन्ग आंसर टाइप क्यूश्चेन शामिल होंगे। सभी प्रश्न 5 अंक के होंगे। इन प्रश्नों के जवाब 80-120 शब्दों के बीच लिखने होंगे। साइंस थ्योरी का प्रश्नपत्र कुल 80 अंक का होगा।
आपको बता दें कि साइंस एक स्कोर करने वाला विषय है। अगर अच्छे से तैयारी की जाए तो स्टूडेंट्स इसमें अच्छे मार्क्स ला सकते हैं। लास्ट मिनट में स्टूडेंटस को पूरा सिलेबस कवर करने के बारे में छोड़कर महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करना चाहिए। सबसे पहले ज्यादा अंक वाले टॉपिक्स पर फोकस करें और उसके बाद कम अंक वाले टॉपिक्स पर फोकस करना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो परीक्षा के लिए कॉन्फिडेंट रहिए। यह आपको रिलेक्स रहने में मदद करेगा। परीक्षा के लिए आप सैंपल पेपर से तैयारी करें, इससे आप अपनी गलतियों में सुधार भी कर सकते हैं।


0 Comments
Please don't enter the spam massages